फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कांग्रेस का आरोप भाजपा नहीं चाहती छात्र संघ के चुनाव

Thu, 30 Nov 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। उप्र कांग्रेस एनएसयूआई के महासचिव का जन्मभूमि गांव नगला खिल्ली के आगमन पर बताया जब देश में सभी चुनाव हो रहे हैं तो सरकार छात्र संघ चुनाव कराने से क्यों पीछे हट रही है। सरकार छात्र संघ चुनाव कराए या फिर छात्रों के एक बड़े आंदोलन का सामना करने को तैयार रहे। ये बातें राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव अक्षय यादव युवी ने वार्ता कर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्र संघ चुनाव न करा कर सरकार छात्र और नौजवानों की आवाज दबाना चाहती है लेकिन छात्रों के प्रति भाजपा सरकार की दमनात्मक नीति अब चलने वाली नहीं है। प्रदेश के समस्त छात्र संगठन एकत्र होकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। सरकार महाविद्यालयों में छात्र संघ बहाल करे या फिर छात्र और नौजवानों के बड़े आंदोलन का सामना करने को तैयार रहे। विद्यालयों में छात्र संघ चुनाव छात्रों का मौलिक अधिकार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें