एटा। कोतवाली देहात में चिलासनी सकीट रोड निवासी मधुसुदन चिलिंग सेंटर के मैनेजर ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी हो जाने की बात कही है। सकीट रोड चिलासनी ने पास मधुसुदन चिलिंग सेंटर स्थित है।
चिलिंग सेंटर के मैनेजर ने कोतवाली देहात में दी तहरीर में बताया 24 जनवरी को उनके ऑफिस से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाबी निकाल ली। इस दौरान वह ताला खोलकर एक कक्ष में रखा कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। कोतवाली देहात के एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चिलिंग सेंटर से एक एलईडी चोरी गई है। जांच चल रही है।
नकदी सहित जेवरात चोरी
एटा। अलीगंज थाने में थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुरा निवासी कुसुमा ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने 31 जनवरी को घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। अलीगंज थाने के एसएचओ सीपी सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद