फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी का पूजन कर कन्याओं को कराया भोज

Thu, 14 Apr 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
अष्टमी का पूजन कर कन्याओं को कराया भोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को घर-घर दुर्गा अष्टमी का पूजन किया गया। व्रतधारी महिलाओं ने हवन में आहुतियां देकर मंगल कामना की। कई परिवारों में अष्टमी पर ही कन्या लांगुरों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन

नवदुर्गा पर्व का उत्साह अष्टमी पर भी देखने को मिला। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ आम दिनों की अपेक्षा और अधिक बढ़ गई। सुबह से ही यहां पूजन करने वालों की लंबी कतारें ली रहीं। वहीं घरों में भी मैया का परंपरागत पूजन किया गया। घरों, प्रतिष्ठानों एवं मंदिरों में हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मंगल कामना की। इस अवसर पर पंडित पुरोहितों एवं पुजारियों को दान पुण्य किया गया। सैकड़ों परिवारों में अष्टमी के दिन ही कन्या लांगुरों को भोजन भी कराया गया। ऐसे में बच्चों की मांग बढ़ गई। लोग बच्चों को तलाशते दिखे। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं आयोजन किए गए। दोपहर तक पूजा अर्चना के दौर के बाद देर रात तक भजन कीर्तन का दौर रहा। महिला श्रद्धालुओं ने कई मंदिरों में जगराता भी किया। शांती नगर दुर्गा मंदिर में भजन कीर्तन होते रहे।
बाक्स
इंद्रपुरी मंदिर में खजाना लुटाया
रेलवे रोड स्थित इंद्रपुरी शिव मंदिर में अष्टमी पर परंपरागत भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने मातारानी के जगराते गाए एवं नृत्य किया। मंदिर हॉल में संपन्न कार्यक्रम के बाद मां का खजाना लुटाया गया। बताते चलें कि खजाने में सुहाग का सामान, फल-मेवा एवं सिक्के भी बांटे जाते हैं। श्रद्धालुओं ने माथा टेककर अगले नवदुर्गा पर्व की शुभ कामना की। इस मौके पर जनकरानी कैलानी, नीलम सेठ, वीना साहनी, हेमवती वार्ष्णेय, सावित्री परमार, संतोष छावड़ा, राजवती वार्ष्णेय, संगीता चौहान, मिथलेश गुप्ता उपस्थित रही।
विज्ञापन

मां दुर्गा की शोभायात्रा आज
 मोहल्ला तिवारियान स्थित मां दुर्गा के मंदिर से श्री आदर्श बाल दुर्गा मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को मंा दुर्गा की शोभायात्रा निकलेगी। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर बाद मंदिर परिसर से शुरू होकर किला रोड, रोडवेज तिराहे होते हुए मंदिर पर संपन्न होगी। यात्रा में आकर्षक झांकियां और काली मंडल द्वारा कर्तब का प्रदर्शन किया जाएगा। रोहित जादौन, सहदेव कुशवाह, गौरव गोस्वामी, विकास सक्सैना, कैलाश कुशवाह, आदि ने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।
------------------
चिड़रई माता मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
 चिड़रई वाली माता के मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए गुुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आसपास जिलों से श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के महंत राम मोहन दुबे एवं कमेटी के कुशाग्र उपाध्याय ने बताया कि दोपहर को माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा नेजा चढ़ाए गए। मंदिर परिसर में आयोजित हवन यज्ञ में भक्तों द्वारा आहुतियां देकर खुशहाली की मनौतियां मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें