फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: योग दिवस की तैयारियों में जुटी समिति, कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

Fri, 19 Jun 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट ​स्थित पार्क में योगासन करते यश योग सेवा समिति के पदा​धिकारीगण। स्रोत स्वयंं
विज्ञापन
एटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर यश योग सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को कचहरी स्थित योग पार्क में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान ने कहा कि योग को सरल और सुगम तरीके से करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यश योग सेवा समिति के साथ-साथ पतंजलि, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी, गायत्री परिवार व जिला प्रशासन भी विश्व योग दिवस को भव्य व सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। सुबह 8:30 बजे हिंदुस्तान यूनिलीवर की दोनों शाखाओं में और सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में योग शिविर आयोजित किए गए। 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर सुबह 4:30 बजे कचहरी योग पार्क में समिति के सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर सामूहिक योग करेंगे। सुबह 6 बजे शहीद पार्क में सुरेश चंद्र यादव व अन्य योग साधकों के साथ योग शिविर लगाया जाएगा। पीएसी ग्राउंड में महिला प्रांत प्रभारी आशू वार्ष्णेय व महिला संरक्षक सुनीता गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ योगाभ्यास कराएंगी। सुबह 7 बजे सभी कार्यकर्ता नीमा संस्था व मॉर्निंग क्लब की ओर से संचालित गुरुकुल में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। यशवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिला कारागार, पुलिस लाइन व जिला न्यायालय में अनुमति मिलने पर भी योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।



संत निरंकारी मिशन लगाएगा विशेष योग शिविर
एटा। संत निरंकारी मिशन की ओर से 21 जून को देशभर के 1500 से अधिक केंद्रों पर योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मिशन का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। जिले की शाखा की ओर से जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें