जैथरा में एटा रोड पर खुला पड़ा नाला। संवाद
जैथरा। सफाई अभियान के चलते एटा-अलीगंज मार्ग का मुख्य नाला कई माह से खुला हुआ है। कस्बे से होकर गुजरे नाले को ढका गया था, जिसे सफाई कराने के लिए उस पर रखी पटिया हटा दी गई हैं। कर्मचारियों ने हटाई गई पटिया सफाई के बाद रखी नहीं हैं।
इससे मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है, साथ ही नाले से उठ रही तेज दुर्गंध से मकान और दुकानदार परेशान हैं। गहरे नाले के खुला होने पर उसमें किसी के गिरने पर जान भी जा सकती है। इसलिए लोगों ने नगर पंचायत से खुले नाले को बंद कराने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रदीप शर्मा, विनोद यादव, उमेश चंद्र, राजपाल शाक्य, सुनील कुमार, मुरारीलाल शर्मा, गुलाब सिंह सहित अनेक लोग शामिल हैं।