फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दे गया मौसम दगा, छाया कोहरा

Sun, 25 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शुक्रवार को धूूप खिली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे थे लोगों को लगा कि मौसम सही हो जाएगा और कढ़ाके की सर्दी से उन्हें निजात मिल जाएगी। लेकिन लोगों की ऐसी आशाएं निराधार रही। मौसम फिर से दगा दे गया और शनिवार का दिन कड़ाके की ठंड का आगाज का दिन रहा। पूरे दिन वातावरण में कोहरे की धुंध छायी रही। सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए लोग ठंड से परेशान नजर आए। रविवार को मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन




गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड से लोग बेहद परेशान हैं और अब वे हर समय ठंड से निजात मिलने के लिए सूर्य देव की प्रतिक्षा कर रहे हैं। पूरे दिन शनिवार को लोग सूरज निकलने की उम्मीद लगाए रहे, लेकिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। कोहरे और धुंध के बीच शीतल हवाएं लोगों को परेशान कर रही थी। बच्चों और वृद्धों के लिए मौसम बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।


शीतल हवाएं लोगों के लिए असहनीय बन रही है। शनिवार को अधिकतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस पर रहा तो न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस पर रहा। वसंत पंचमी के दिन ऐसे मौसम की लोगों को कतई उम्मीद नहीं थी। कोहरे का असर परिवहन सेवाओं पर देखा गया। रेल यातायात पर भी कोहरे क ा असर देखा गया। कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर भी दो ट्रेनें विलंब से रवाना हुई। वहीं परिवहन निगम की सुबह के समय निकलने वाली सेवाएं भी विलंब से निकल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


11- कासगंज में ठंड के तल्ख तेवरों के बीच गुजरते लोग
12- कासगंज में ठंड के तल्ख तेवरों के बीच अपने शरीर को शॉल से ढककर निकलती महिलाएं
13- कासगंज में गांधी मूर्ति चौराहे पर अलाव पर तापते लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें