फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू किसानों पर भारी बिचौलिए

Sun, 20 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
शहर के कोल्ड स्टोर फुल, किसान कर रहे इंतजार
विज्ञापन
 जिले में इस बार आलू किसानों पर बिचौलिए भारी पड़ रहे हैं। वो किसानों से आलू खरीदकर सीधे कोल्ड स्टोर में जमा कर रहे हैं। कोल्ड स्टोर मालिक पहले व्यापारियों के आलू का भंडारण करने में लगे हुए हैं, जबकि किसानों को आलू जमा करने में दो दिन का समय लग रहा है। इसके चलते कोल्ड स्टोर के सामने आलू से लदे वाहनों की कतार लगी हैं। दूसरी ओर जिला उद्यान विभाग इस बात से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन


आलू व्यापारियों की मानें तो इस वर्ष आलू के महंगा रहने की संभावना है। इसके चलते व्यापारी आलू का पहले से ही स्टॉक कर लेना चाहते हैं। व्यापारियों ने किसानों से 400 सौ रुपये प्रति पैकेट (50 किग्रा) के हिसाब से पहले से ही आलू खरीद लिया है। आलू की फसल में हजारों की लागत लगा चुके किसान भी इस बार आलू को जल्द बेचने में रुचि दिखा रहे हैं।
किसान सहदेव सिंह, वीरेंद्र वर्मा की मानें तो अभी जो आलू का भाव मिल रहा है, वह उनके लिए काफी है। कोल्ड स्टोर में आलू का किराया देने के अलावा आलू पहुंचाना और कोल्ड स्टोर से निकालने की मुसीबत से अच्छा है फसल को अभी से बेच दिया जाए। दूसरी ओर व्यापारियों के कोल्ड स्टोर में आलू जमा करने से उन किसानों की मुश्किल बढ़ गई हैं, जो आलू का भंडारण अगली फसल के बीज के लिए कर रहे हैं। किसानों को अपना आलू कोल्ड स्टोर में जमा करने को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

 
कोल्ड स्टोर फुल, किसान परेशान
जिले में इस बार आलू का क्षेत्र 8700 हेक्टेयर निर्धारित किया गया था, लेकिन जिले में पैदावार इससे अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। जिला उद्यान विभाग का इस बार आलू की पैदावार का लक्ष्य दो लाख तीस हजार एमटी था, लेकिन विभाग की जिले में इसकी पैदावार दो लाख बीस हजार एमटी मानकर चल रहा है। जिले में 19 कोल्ड स्टोर हैं, जिनकी भंडारण क्षमता डेढ़ लाख एमटी है। भंडारण क्षमता अधिक होने से जिले के 12 कोल्ड स्टोर फुल हो ुके हैं। एक लाख एमटी के आसपास आलू का भंडारण हो चुका है, शेष कोल्ड स्टोर में आलू का भंडारण जारी है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि इन कोल्ड स्टोरों में किसान आलू ले जाने में कतरा रहे हैं। ऐसे में किसान आलू अन्य जिले में ले जाने का मजबूर हैं।
 
व्यापारी सीधे किसानों से आलू खरीद कर कोल्ड स्टोर में भंडारण कर रहे हैं, इस तरह की सूचनाएं गलत हैं। जिन कोल्ड स्टोरों में आलू का भंडारण पूरा हो चुका है। वहां किसानों का ही आलू रखा गया है। किसी किसान को आलू भंडारण में परेशानी आ रही है तो वह अपनी शिकायत विभाग में दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

- वीके शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें