अग्रसेन जाग्रति महिला समिति ने होली महोत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। फागुन के गीतों के साथ जमकर सदस्याओं ने होली पर्व पर मस्ती की। विभिन्न गेम का आनंद लिया। उत्साह, उल्लास का यह सिलसिला देर सांय तक चलता रहा। सदस्यों ने एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
समिति की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल ने होली का गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें यही संदेश देता है कि प्रहलाद की तरह हम भी कि तनी भी विकट परिस्थिति में अपने धैर्य को न खोएं। ईश्वर पर अपने विश्वास को अडिग रखे। सचिव पूनम गर्ग ने भी सदस्याओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद ढोलक मजीरों की थाप पर महिलाओं ने होली के दोहे, गीत गाकर जमकर मस्ती की। होली गीत पर ग्रुप नृत्य किया। विभिन्न मनोरंजक परक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की। इस प्रतियोगिता में नीता तायल, सीमा विजेता रही। विजेताओं को समिति ने सम्मानित किया। समिति की अध्यक्ष, सचिव ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्याओं का आभार जताया। इस दौरान नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, श्वेता, दीपा, मोनू बसंल, मुक्ति, संगीता, योगिता, रजनी आदि सदस्याएं मौजूद रही।