फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद फिर बढ़ी ठंड

Fri, 02 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज में गुरुवार की मध्यरात्रि के बाद से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। दिन में कई बार रुक-रुक कर बारिश हुई। इसके कारण ठंड बढ़ गई। दिन का तापमान 15 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंच पाया। मौसम के बदले मिजाज का असर बाजार पर भी देखा गया। बाजार की चहल पहल प्रभावित हो गई।
विज्ञापन



दो दिन से मौसम में सुधार आने लगा था। सुबह से ही अच्छा मौसम रहने से ठंड कम होने लगी थी, जिससे लोग राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन गुरुवार की रात से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रात दो बजे के बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ने लगी। न्यूनतम तापमान गिर कर छह डिग्री पर आ गया। दिन में भी बारिश का दौर बना रहा। सुबह के समय बारिश होने से बाजार देर से खुला। दिन में भी कई बार रुक-रुककर बारिश होती रही। हल्की हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई।



बारिश के चलते लोग घरों से निकलने से कतराने लगे। बारिश बंद होने पर जब वे बाजार को निकलते तो बचाव का इंतजाम करके निकलते। फिर से बारिश शुरू होने पर लोगों का रुख घरों की ओर होने लगता। शाम के समय बाजार भी जल्द बंद हो गया। बाजार में जगह जगह फिसलन हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतें भी र्हुई।
विज्ञापन


किसान के चेहरे पर आई चमक
कासगंज। बारिश ने किसान के चेहरे पर चमक ला दी। इस समय रबी की फसल का सीजन चल रहा है। गेहूं की फसल की बुवाई हो चुकी है। इस फसल के लिए मौसम में ठंड के साथ ही पानी की भी जरूरत है। बारिश हो जाने के बाद से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई। किसान रामदीन का कहना है कि इस समय जितनी अधिक बारिश होगी उतना ही गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें