फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोर दो डॉक्टर गिरफ्तार: सिपाही भर्ती में मेडिकल के लिए मांगी रकम..जेल भेजने के बाद अब निलंबन की कार्रवाई

Sat, 10 May 2025 06:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण में अनफिट होने का डर दिखाकर दो सरकारी चिकित्सक वसूली करते थे। मामले में पुलिस ने दोनों चिकित्सकों को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर जेल भेजा है। वहीं अब इनके निलंबन के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
पकड़े गए चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के दौरान अनफिट होने का भय दिखाकर प्रति अभ्यर्थी एक लाख रुपये वसूलने के आरोप में दो डॉक्टरों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, सीएमओ ने इन दोनों को निलंबित कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


शनिवार को भी पुलिस मेडिकल परीक्षा में अनफिट करने के भय दिखाकर वसूली करने वाले डॉ. राहुल वार्ष्णेय और अनुभव अग्रवाल को जेल भेजने के बाद मेडिकल कॉलेज में इसकी चारों ओर चर्चाएं होती रहीं। वहीं, सुमित्रा डायग्नोस्टिक सेंटर में चल रहे कलावती सीटी स्कैन सेंटर में भी अफरा-तफरी मची हुई है। 
विज्ञापन


इसी बीच सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपी चिकित्सकों को निलंबित कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें