फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 57 लाख रुपये की लागत से बनेगा पुस्तकालय सभागार

Fri, 09 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय पुस्तकालय में एक नए सभागार का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद 100 से अधिक छात्र एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे। वर्तमान में जगह का अभाव होने की वजह से कम छात्र ही एक साथ पढ़ाई कर पाते हैं।
विज्ञापन

सकीट रोड पर राजकीय पुस्तकालय संचालित है। यहां वर्तमान में 60 छात्र ही एक साथ पढ़ाई कर पाते हैं। शासन स्तर से यहां पर एक 5400 वर्ग मीटर का एक हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे छात्रों को पढ़ने में सहूलियत मिल सके। करीब 57 लाख रुपये की लागत से इस हॉल का निर्माण किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से सिडको संस्था द्वारा इस हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इस जगह पर हॉल के साथ एक कार्यालय, दिव्यांग शौचालय समेत महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। पुस्तकालय अध्यक्ष वीरपाल ने बताया कि इस माह में हॉल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में 12वें नंबर पर है राजकीय पुस्तकालय
पुस्तकालय अध्यक्ष ने बताया कि शासन स्तर से राजकीय पुस्तकालय की हर माह ग्रेडिंग की जाती है। अप्रैल माह में प्रदेश में 12वें नंबर पर रहा। शासन स्तर से ग्रेडिंग का कार्य दो माह पहले ही शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें