फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के निर्देश बेअसर, खुले में गोवंश बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 नवंबर को प्रदेश के सभी डीएम को निर्देश जारी किए थे। जिसमें निराश्रित गोवंशों को हर हाल में गो आश्रय स्थल पहुंचाने की हिदायत दी। 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिले में निर्देश बेअसर ही दिख रहे हैं। खुले में घूम रहे पशु किसानों और लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। जबकि पशुपालन विभाग का दावा है कि निर्देश के बाद 70 गोवंश को पकड़कर नजदीकी गोशालाओं में भिजवाया गया है।
विज्ञापन

सर्द मौसम शुरू होते ही शासन ने गोवंश को लेकर खासतौर से निर्देश दिए। कहा गया कि इन्हें गोशाला में पहुंचाकर उचित देखभाल की जाए। सड़कों या अन्य स्थानों पर गोवंश भटकते नजर न आएं। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में भी आया। कई विभागों की बैठक कर जिम्मेदारी तय की गई। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए। जिस पर लोग गोवंशों की सूचना दें। सूचनाएं भी आ रही हैं, लेकिन कभी मानव संसाधन तो कभी वाहनों की कमी आड़े आ रही है। जिसके चलते सभी निराश्रित गोवंशों को पकड़ा मुश्किल बना हुआ है।
यहां दे सकते हैं सूचना
जिला स्तर पर : 9457023216, 9411849699
तहसील सदर पर : 9412300270, 9456418636
तहसील अलीगंज पर : 9412300270, 7985583384
तहसील जलेसर पर : 9458284621, 9410068144, 9536366649
नगर क्षेत्रों में नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, सचिव व खंड विकास अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। जहां से सूचना मिल रही है, निराश्रित गोवंश पकड़े जा रहे हैं। - डॉ. एसपी सिंह, सीवीओ
विज्ञापन

- निराश्रित गोवंश की सूचना देने के लिए जिला और तहसील स्तर पर 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिन पर सूचना मिलने पर गोवंश पकड़वाए जा रहे हैं। पालतू गोवंश का छोड़ने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। - अंकित अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें