एटा। जिले में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। इसके लिए गांव रजपुरा में 22 करोड़ रुपये से सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी। अत्याधुनिक कंप्यूटर लाइब्रेरी के साथ एआई व कोडिंग में बच्चों को दक्ष बनाया जाएगा।
विकासखंड सकीट क्षेत्र के रजपुरा गांव में कंपोजिट विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। अगला शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बनने से सकीट और आस-पास के क्षेत्र के बच्चों को निशुल्क बेहतर शिक्षा मिलेगी। इस विद्यालय में कंप्यूटर लैब के साथ पुस्तकालय और खेल मैदान तैयार किया जाएगा।
बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि रजपुरा में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण करीब 80 फीसदी हो चुका है। अभी रंगाई-पुताई के साथ बिजली की फिटिंग आदि का कार्य बचा हुआ है। उम्मीद है कि अगले शैक्षिक सत्र तक इसको संचालित कर दिया जाएगा।