फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, ठंड से कांपे लोग

विज्ञापन
गंजडुंडवारा मार्ग पर सुबह के समय छाया कोहरा और आसमान में बादल।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जिससे लोगों को ठंड में कांपना पड़ा। वहीं कोहरा होने की वजह से सुबह वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। रविवार सुबह से कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए हुए थे। बादलों की ओट से सूर्यदेव चमकने की कोशिश करते रहे, उन्होंने दर्शन तो दिए लेकिन काफी देर तक धूप नहीं निकल सकी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। सूर्य का लुका छिपी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद करीब तीन बजे से सर्द हवाएं चलने से लोग ठंड से कांप उठे। लोग अपने घरों-दुकानों के आगे अलाव जलाकर हाथ-पैर गर्म करते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें