फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आसमान में छाए बादलों ने किसानों की बढ़ाई चिंता

Sun, 14 Apr 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आसमान में रविवार की सुबह से ही छाए काले बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इस समय गेहूं की फसल की कटाई व कुटाई-मढ़ाई की जा रही है। अगर पानी बरसा तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

किसानों को पिछले वर्ष भी कुदरत ने काफी परेशान किया था। गेहूं की फसल की कटाई के दौरान ही आंधी-बारिश ने कहर ढाया था। इसकी वजह से किसानों का भारी नुकसान हुआ था। खेतों में पड़ा गेहूं भीग गया था। जिसे अभी तक किसान भुला नहीं पाए हैं। ऐसे में रविवार को आसमान में छाए काले बादलों ने उनकी बैचेनी बढ़ा दी।
वर्तमान में किसान गेहूं की कटाई में लगा हुआ है, कुछ किसान स्वयं काट रहे हैं तो कुछ मजदूरों का सहारा लेकर कटाई करा रहे हैं। इसके साथ ही मशीन से भी कटाई कराई जा रही है ताकि समय से गेहूं की पैदावार सुरक्षित कर ली जाए। बादल छाते ही किसानों ने यह काम और तेज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें