फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी माह में शहर को मिला 11 करोड़ वसूली का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में विद्युत उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये की बकाएदारी है। निगम के कर्मचारियों द्वारा नोटिस सहित आरसी जारी की जा रही है। इसके बाद भी वसूली नहीं हो पा रही है। इसी को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा फरवरी माह का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जहां विभाग को 11 करोड़ रुपये वसूलने हैं। शहर में विद्युत निगम के 31 हजार 800 उपभोक्ता हैं। लक्ष्य निर्धारित होने से अधिकारियों में बेचैनी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

1286 कनेक्शन जा चुके हैं काटे
जिले में बीते तीन माह से वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं 10 हजार से अधिक के 1286 उपभोक्ताओं के कनेक्शन निगम के कर्मचारियों द्वारा काटे जा चुके है। जबकि कई बकाएदारों की आरसी जारी हो चुकी है।
- फरवरी माह में शहर से 11 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष वसूली हो सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - आरबी राय, अधिशासी अभियंता शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें