फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिटी कॉन्वेंट स्कूल ने मारी बाजी

Sun, 23 Nov 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर के स्टेडियम में रविवार को जिला एटा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में चतुर्थ सुपर चैंपियन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सिटी कॉन्वेंट स्कूल पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जिले के करीब 10 स्कूल टीमों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन राम लाल कुशवाह ने किया। सब जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान पर सिटी कॉन्वेंट स्कूल अवागढ़ रहा।

वहीं दूसरे स्थान पर प्रेम पब्लिक स्कूल जलेसर और तीसरे स्थान पर शेमफॉर्ड स्कूल जलेसर रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका दिग्विजय सिंह ने निभाई। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट, स्वास्तिक, कपिलदेव, यश कुमार, सीमा, शोभा और कशिश रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें