कस्बा राजा का रामपुर में बीएलओ के माध्यम से अपने गणना प्रपत्र भरवाते मतदाता। संवाद
राजा का रामपुर। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए शुरू किए गए एसआईआर (मतदाता सघन पुनरीक्षण) अभियान के तहत गणना फॉर्मों का वितरण कर दिया गया है। एसआईआर सर्वे को लेकर दिए फॉर्म के कॉलम अधिकांश लोगों की समझ में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोग बीएलओ, सभासदों आदि से फॉर्म भरवा रहे हैं।
एसआईआर को लेकर बीएलओ के माध्यम से लोगों को फॉर्म बांटे गए हैं। बहुत से लोगों को इसका फॉर्मेट ही समझ नहीं आ रहा। बीएलओ के साथ ही सभासदों, नेताओं व जानकार लोगों से फाॅर्म भरवा रहे हैं जो लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान बता रहे हैं।
एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि अलीगंज तहसील क्षेत्र में एक लाख फॉर्म के 28 प्रतिशत गणना फॉर्म बीएलओ पोर्टल एप पर फीड किए जा चुके हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा गणना फॉर्म का कलेक्शन किया जा चुका है। कार्य तेजी से चल रहा है।