फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में शहर के एटीएम हो गए खाली

विज्ञापन
सिविल लाइंस में बंद पड़े एटीएम ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। होली के त्योहार को लेकर बैंकों का चार दिन का अवकाश होने की वजह से शहर के एटीएम भी दगा दे गए। लोग धन निकासी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए, लेकिन उन्हें किसी भी एटीएम में नकदी नहीं मिल सकी। होली के अवकाश के तहत 17 मार्च से सभी बैंक बंद हो गईं। लोगों की परेशानी न हो इसके लिए सभी एटीएम में नकदी की व्यवस्था की गई, लेकिन त्योहार पर लोगों की अधिक जरूरत के चलते सभी एटीएम शनिवार तक ही खाली हो गए।
विज्ञापन

जिसके चलते लोगों को रविवार को दिक्कत हुई। जब उन्हें अपनी जरूरत के लिए नकदी की जरूरत पड़ी तो एटीएम में पैसा ही नहीं मिला। लोग शहर के कचहरी रोड स्थित, सिविल लाइन, जीटी रोड, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर लगे एटीएम के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें कहीं भी नकदी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें