फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमक उठे गिरजाघर, कल मनाया जाएगा क्रिसमस पर्व

विज्ञापन
मैक्गाव मेमोरियल चर्च में सजावट करते युवा। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। क्रिसमस पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गांधी मार्केट स्थित मैक्गांव मेमोरियल चर्च और आगरा रोड स्थित सेंट जेवियर कैथोलिक चर्च में खास तैयारियां की गईं। बिजली की सजावट से चर्च चमक उठीं। उधर, पर्व को लेकर घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं। तरह-तरह के केक भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर बाजारों में रौनक है। दोनों चर्च को सजाने का काम पूरा कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को मैक्गांव मेमोरियल चर्च में युवाओं ने साज-सज्जा की। अंदर की ओर आकर्षक पर्दे, सजावट का सामान सहित साउंड सिस्टम लगाया गया। वहीं बाहर पेड़-पौधों की सजावट की गई। विद्युत झालरें पहले ही लगा दी गई हैं। ईसाई समुदाय के घरों और बस्तियों में खास उत्साह बना हुआ है। लोगों द्वारा कई दिनों से किया जा रहा कैरोल सिंगिंग का समापन हो गया है। घरों में क्रिसमस डे सजाए गए हैं। इस पर्व पर पेड़ों को सजाने की परंपरा है और ईसाई समुदाय का खास जुड़ाव है। गुझिया, डोनेट, केक बनाने में महिलाएं व्यस्त हैं। कई लोगों ने दुकानों पर केक के ऑर्डर दे रखे हैं।
एटा का सबसे पुराना है मैक्गांव मेमोरियल चर्च
शहर में गांधी मार्केट स्थित मैक्गांव मेमोरियल चर्चा की स्थापना 1939 में की गई। पास्ट्रेट कमेटी मेंबर सुनील मैसी ने बताया कि यह एटा का सबसे पुराना चर्च है। ब्रिटेन से यहां धर्म के प्रचार के संबंध में आए सर एला हर्सनैन मैक्गांव ने इसकी स्थापना कराई थी। बाद में अन्य चर्च भी बने, लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा जड़ाव इसी चर्च से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें