फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नहीं पहुंच रहे सीएचओ... उपचार के लिए मरीज परेशान, ऑनलाइन हाजिरी का कर रहे विरोध

Sat, 31 Aug 2024 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सीएचओ हेल्थ सेंटर नहीं पहुंच रहे हैं। इससे मरीज उपचार के लिए परेशान हो रहे हैं। सीएचओ ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
ताजपुर अद्दा में बंद पड़ा आयुष्मान आरोग्य केंद्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में विकासखंड अलीगंज के गांव ताजपुर अद्दा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर तो बना हुआ है। सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की तैनाती भी है। लेकिन, उनके न पहुंचने से ग्रामीणों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अलीगंज-कायमगंज जाकर इलाज कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गांव के हरकेश ने बताया कि पिछले माह 16 तारीख को यह केंद्र खोला गया था। तब यहां पर कोई कार्यक्रम था। उसके बाद यहां पर एक सर आए थे। उन्होंने यहां की इंचार्ज संध्या देवी को फोन भी किया। तब यहां की आशा आईं। बड़ी-बड़ी खास खड़ी थी। तब हमने और मजदूरों ने साफ-सफाई की थी। 

इसके बाद यह अक्सर बंद रहने लगा। खुलता भी है तो सीएचओ नहीं मिलते। एक नर्स बैठी मिलती हैं, जो कह देती है कि यहां दवा नहीं है। अलीगंज सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश ने बताया कि केंद्र बंद रहने की कोई शिकायत नहीं है। तैनात सीएचओ अपनी उपस्थिति के प्रतिदिन फोटो अपलोड भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें