फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंक मारकर पटाखे जला रहे बच्चे चिंगारी से झुलसे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पटाखे चलने से झुलसे बच्चे- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कूड़े के ढेर में मिले पटाखों को बच्चे मुंह से फूंक मारकर जला रहे थे। इसी दौरान चिंगारी भड़कने से तीन बच्चों के चेहरे और शरीर झुलस गए। घायलों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद बच्चों की हालात में सुधार है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कासोन निवासी पिंटू और शैलेंद्र के बच्चे गांव के बाहर खेल रहे थे। सांय छह बजे के करीब खेलते वक्त बच्चों को कूड़े के ढेर में पटाखे नजर आए। बच्चों ने कूड़े के ढेर में आग लगाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं लगी तो बच्चे पटाखों को ही मुंह से फूंकने लगे तभी उनमें चिंगारी भड़क गई। इससे वहां खेल रहे तीन बच्चे कान्हा, विष्णु और भोलू झुलस गए। परिवारीजनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टर मधुप कौशल ने बताया कि बच्चों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें