फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीएम श्री विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा यात्रा भत्ता

Tue, 14 Oct 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पीएम श्री विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अब यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। विद्यालय से 5 किलोमीटर या इससे अधिक दूर से आने वाले विद्यार्थियों को ही इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए दूरी का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद बच्चों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। जिले में 15 पीएम श्री विद्यालय हैं।
विज्ञापन

जिले के पीएम श्री विद्यालय के उन छात्र-छात्राओं को अब स्कूल आने में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा जो दूरदराज से किराया खर्च कर आते हैं। इसमें पीएम श्री विद्यालय के उन बच्चों को हर माह 500 रुपये किराया भत्ता दिया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने आदेश जारी किया है कि पीएम श्री विद्यालयों के ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाए जो 5 किलोमीटर दूर से स्कूल आ रहे हैं। इसके लिए उन्हें परिवहन शुल्क दिया जाएगा।
दूरी संबंधी प्रमाणपत्र विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य को देना होगा जिन्हें प्रधानाचार्य सत्यापित करेंगे। ऐसे विद्यार्थियों का चयन कर उनका बैंक खाता, आईएफएससी नंबर का विवरण शासन को भेजा जाएगा। खातों का सत्यापन होने के बाद विद्यार्थियों के खाते में परिवहन शुल्क की धनराशि भेजी जाएगी। जिला समन्वयक निर्माण संजय कुमार ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों को ये निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें