फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्राओं को दी रोजगार के अवसरों की जानकारी

Tue, 14 Oct 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रानी अवंतीबाई लोधी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। स्रोत स
विज्ञापन
एटा। शिकोहाबाद रोड स्थित रानी अवंतीबाई लोधी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं प्रोबेशन विभाग के तत्वावधान में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को रोजगार के अवसरों और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में महिलाओं को सशक्त बनाने का अभियान है। सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार ने छात्राओं को सेवायोजन पोर्टल एवं रोजगार मेलों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य हरविलास सिंह, सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय मिश्र, विधिक सलाहकार डॉ. रिचा यादव, शक्ति टीम से एसआई डुली चंद्र, वन स्टॉप सेंटर से जागृति चतुर्वेदी, ज्योति शर्मा, पूजा मिश्रा, सेवायोजन विभाग के प्रधान सहायक सूर्यकांत सिंह, वरिष्ठ सहायक बांके बिहारी, कनिष्ठ सहायक आशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें