फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया बाल दिवस

Sat, 14 Nov 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
घुटलई के आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर केक काटते शिक्षक व बच्चे। स् - फोटो : 1
विज्ञापन
सकीट। गांव भगवंतपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। शिक्षक देवेश कुमार ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन और विचारों की जानकारी देते हुए शिक्षा, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कविता, गीत और भाषण प्रस्तुत किए। कक्षा आठ की छात्रा राखी का इंस्पायर योजना में चयन होने पर शिक्षकों ने उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों को पेन और मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर शिक्षक अनिल कुमार, दया सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन




बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई प्रतिभा
निधौली कलां। उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश चौहान ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बाल दिवस पर विद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता और नेहरू के जीवन पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विजेताओं और अन्य छात्र-छात्राओं को टोपियां, चॉकलेट, फल और मिष्ठान वितरित किए गए। बच्चों को खीर-पूड़ी भी खिलाई गई। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन





बच्चों ने केक काटकर बांटीं खुशियां
एटा। घुटलई स्थित आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने केक काटकर खुशियां बांटीं। इस दौरान बच्चों ने उनके जीवन और देश के प्रति योगदान को याद किया। विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की मंजू दुबे, प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, भूपेंद्र सिंह, तरुण कुमार, शिवराज सिंह, नेहा कुशवाहा, नेहा कुमारी, अनुभव कुमार, जगदीश चंद्र सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने मोहा मन
एटा। जीबी कॉन्वेंट स्कूल एवं एके विद्यालय में समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. इंद्रजीत ने किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे डॉक्टर, शिक्षक, सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, देवी-देवताओं और महापुरुषों के रूप में नजर आए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में स्टेट बैंक प्रबंधक कुमारसेन शाक्य, ग्रामीण बैंक प्रबंधक जितेंद्र शाक्य, शिक्षक रामशंकर शाक्य, कमलेश शाक्य, इंद्रा शाक्य और सुमन शाक्य शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधक योगेश कुमार, मधु कुशवाह, शिप्रा शर्मा और जितेंद्र तोमर ने उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार दिया गया।



बच्चों को बांटे टॉफी और उपहार, खिले चेहरे
राजा का रामपुर। बाल दिवस पर शनिवार को कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह राठौर और भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर ने पेट्रोल पंप के समीप बच्चों को टॉफी सहित विभिन्न उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान दोनों नेताओं ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



सजाया गया पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय सकतपुर
सकीट। ब्लॉक क्षेत्र के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय सकतपुर में बाल दिवस पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रधानाध्यापिका अनुपम द्विवेदी ने बच्चों को बताया कि पंडित नेहरू बच्चों से बेहद प्रेम करते थे। इसी कारण उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जहां बच्चों ने शिक्षकों के साथ फोटो खिंचवाए। अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इस दौरान शिक्षामित्र बबिता कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता देवी सहित अनुराधा, रागिनी, प्रियंका, प्रिया व अन्य मौजूद रहे।



पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
एटा। बाल दिवस पर पुलिस लाइन में वामा खेलोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों को जलपान और उपहार वितरित किए गए। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस परिवार के बच्चे, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

घुटलई के आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर केक काटते शिक्षक व बच्चे। स्- फोटो : 1

घुटलई के आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर केक काटते शिक्षक व बच्चे। स्- फोटो : 1

घुटलई के आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर केक काटते शिक्षक व बच्चे। स्- फोटो : 1

घुटलई के आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर केक काटते शिक्षक व बच्चे। स्- फोटो : 1

घुटलई के आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर केक काटते शिक्षक व बच्चे। स्- फोटो : 1

घुटलई के आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर केक काटते शिक्षक व बच्चे। स्- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें