फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी रायबीन

Sat, 14 Nov 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रायबीन - फोटो : 1
विज्ञापन
एटा। सकीट कस्बे की रहने वाली रायबीन ने बॉक्सिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर जगह बनाई है। सब जूनियर बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। हालांकि, झांसी में प्रस्तावित प्रतियोगिता को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। अब नई तिथि निर्धारित होने के बाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में बृहस्पतिवार को महिला बॉक्सिंग का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें सकीट की रायबीन ने प्रतिभाग किया और अपने प्रदर्शन के दम पर मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित हुईं। इसके बाद शुक्रवार को अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर उनका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया। रायबीन पिछले कई दिनों से प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हुई थीं। लगातार अभ्यास और मेहनत के बाद उन्हें प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका मिला है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि सब जूनियर महिला बॉक्सिंग वर्ग में रायबीन का चयन प्रदेश स्तर के लिए हुआ है। झांसी में होने वाली प्रतियोगिता फिलहाल रद्द कर दी गई है। जल्द ही आयोजन की नई तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके बाद प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें