फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पैर फिसलने से खौलते दूध में गिरा बालक, झुलसा

Thu, 29 Aug 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में एक 10 वर्षीय बालक खेलते समय पैर फिसलने से खौलते दूध में जा गिरा। जिसकी वजह से वह बुरी तरह से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव इमलिया निवासी विनय कुमार ने बताया कि भतीजा भानू बुधवार की रात घर के आंगन में खेल रहा था। उसी समय उसकी मां ने कढ़ाही में खौल रहे दूध को चूल्हे से उतारकर नीचे रख दिया। किसी तरीके से खेलते-खेलते अचानक भानू का पैर फिसल गया और वह खौलते दूध की कढ़ाही में गिर गया। दूध गर्म होने के कारण बुरी तरह झुलस गया। यह देखकर हम लोग घबरा गए और उसको मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सक ने बर्न वार्ड में भर्ती किया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें