मेडिकल कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को सफेद कोट पहनाते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व अन्य चि
एटा। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एमबीबीएस बैच 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए सफेद कोट सेरेमनी एवं चरक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में प्राचार्य और फैकल्टी सदस्यों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सफेद कोट पहनाकर चिकित्सा सेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया। इसके बाद शरीर रचना विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक पराशर ने विद्यार्थियों को चरक शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. मंजरी कुमारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार, डॉ. हेमा वार्ष्णेय, डॉ. प्रशांत भारद्वाज, डॉ. जोगेंद्र कुमार, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. रविंद्र, डॉ. प्रगति इलामरान सहित फैकल्टी सदस्य, सीनियर-जूनियर रेजिडेंट और कर्मचारी मौजूद रहे।