फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्र प्रवीन-अशोक का नेशनल हैंडबॉल में चयन

Sun, 25 Oct 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के हाईस्कूल के छात्र प्रवीन कुमार एवं अशोक कुमार का नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों बालक कस्बे के कल्याणी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। दोनों छात्र चयन होने के बाद 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल अंडर-14 में खेलने के लिए मध्य प्रदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं। नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता 27 से 31 अक्तूबर तक मध्य प्रदेश में होगी। विद्यालय के प्रबंधक विजय प्रकाश यादव ने बताया नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में दोनों छात्र उत्तर प्रदेश की टीम में खेलेंगे। दोनों छात्र का चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र यादव, चरन सिंह वर्मा, विनय कुमार, हरिओम उपाध्याय, चंद्रपाल सिंह सहित अन्य शिक्षक और छात्रों को शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें