फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पांच क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

Thu, 20 Mar 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पांच क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी ने यह बदलाव किया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह महाकुंभ से लौटे संजय कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी सदर बनाया है।
इसके अलावा सहायक नोडल अधिकारी डायल 112, थाना साइबर क्राइम पर्यवेक्षक और सहायक नोडल अधिकारी थाना एएचटीयू की जिम्मेदारी भी दी गई है। जिले में ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली कृतिका सिंह को क्षेत्राधिकारी सकीट का कार्यभार सौंपा गया है।

क्षेत्राधिकारी जलेसर नितीश गर्ग को यातायात और कार्यालय सीओ बनाया गया है। ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को सीओ सदर से जलेसर भेजा गया है। कृष्ण मुरारी को सीओ सकीट से सीओ पुलिस लाइन बनाया गया है। अमित कुमार राय और सुधांशु शेखर पूर्ववत अपने सर्किल का प्रभार देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें