जलेसर। नगर में आगरा चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा कुछ महीने पहले खंडित हो गई थी। प्रशासन ने इसको हटवाकर नई प्रतिमा लगवा दी। लेकिन अभी तक इसका अनावरण नहीं किया गया है। इसे लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उन्होंने चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। कहा कि जिला प्रशासन महाराणा प्रताप की प्रतिमा का जल्द से जल्द अनावरण कराए। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और जल्द अनावरण कराए जाने का आश्वासन देते हुए सभी को शांत किया।