फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद: नाम बदलकर किशोरी से बनाए प्रेम संबंध, ले गया मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से गैर समुदाय के युवक ने नाम बदलकर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट के जरिए दोस्ती की और फिर संबंध बनाए । छह दिसंबर को किशोरी को मुरादाबाद ले गया। किशोरी की मां ने धर्मांतरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रोका गया है। शनिवार को अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली नगर में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी पुत्री बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। छह दिसंबर को कॉलेज गई थी। वापस न लौटने पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सात दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुत्री के फेसबुक अकाउंट की पड़ताल की गई। इससे जानकारी हुई कि उसकी फ्रेंडलिस्ट में मुरादाबाद के शिवा का नाम है। जिससे उसकी लगातार चेटिंग होती रही है। इस पर परिजनों ने मुरादाबाद जाकर पड़ताल की तो पता लगा कि लड़का मुरादाबाद के मनुपुरा क्षेत्र के गांव बिलारी का सोहिब इरशाद है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक बेटी का धर्मांतरण करा उससे शादी करना चाहता था। उसने धर्मांतरण के लिए बेटी का ब्रेन वॉश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें