फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चेकिंग के दौरान 14 वाहनों के किए चालान

Mon, 29 Jan 2024 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से सोमवार को कस्बे में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कमियां पाए जाने पर 14 वाहनों के चालान किए गए। वहीं सभी से नाबालिगों को चलाने के लिए वाहन न देने की अपील की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से सुरक्षा होती है। जिससे कि हम सुरक्षित चलें और सुरक्षित घर पहुंचें। नियमों की अनदेखी से जान तक चली जाती है। यातायात को व्यवस्थित करना पुलिस का ही कार्य नहीं है, सभी की जिम्मेदारी है। सही यातायात व्यवस्था आपके जीवन को ज्यादा सुरक्षित करने के लिए जरूरी है। इसके लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए कि यातायात के नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें