ठंडी सड़क पर वाहन चालकों को हिदायत देते अधिकारी।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। शुक्रवार को दूसरे दिन ठंडी सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कई वाहनों के चालान काटे गए। इस बीच अधिकारियों को देख वाहनों को लेकर चालक भागते नजर आए। पीटीओ अभिनव चौधरी, टीएसआई बचान सिंह ने शुक्रवार सुबह ठंडी सड़क पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे।
टीम को देखकर यहां खड़े ऑटो और अन्य वाहनों के चालक अपने-अपने वाहनों को लेकर भागने की फिराक में जुट गए। जबकि अधिकारी अपना काम करते रहे। पीटीओ ने बताया कि ठंडी सड़क तिराहा से लेकर सहावर रोड तक अभियान चलाया गया। 18 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि एक वाहन को सीज किया गया।
ठंडी सड़क पर खड़े हाते हैं प्राइवेट वाहन
ठंडी सड़क पर प्राइवेट बसों सहित ऑटो व अन्य वाहन तिराहा से लेकर यहां स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे यहां जाम की स्थिति रहती है। शुक्रवार को जब अधिकारी कार्रवाई के लिए पहुंचे तो एक भी वाहन वहां खड़ा नजर नहीं आया। लोगों का कहना था कि डग्गामार वाहन चालकों को पहले ही कार्रवाई की खबर दे दी जाती है। इससे वह वाहनों को लेकर चले गए।