फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर कार्रवाई, सात ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
अलीगंज थाने में खड़े पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरौंठ रोड पर गांव सदेरे में जंगल से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। एसडीएम अलीगंज ने बृहस्पतिवार रात को वहां पहुंचकर कार्रवाई की। मिट्टी भर रहे 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। इनमें से सात को सीज कर दिया। जबकि छह के चालान किए गए।
विज्ञापन

मिट्टी खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार रात एसडीएम मानवेंद्र सिंह शुक्रवार को गांव सदेरे में पहुंचे। यहां बड़े स्तर पर खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरी जा रही थी। अधिकारियों और पुलिसबल को आता देख माफिया भाग निकले। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ में आ गए। इनमें से सात में मिट्टी भरी हुई थी। इन सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अलीगंज थाने पहुंचाकर सीज करा दिया गया। जबकि छह का चालान किया गया है।
दो स्थानों पर मिले मिट्टी के ढेर
दो स्थानों पर मिट्टी के ढेर लगे मिले। माफियाओं ने नगला सिमरा और इसके पास ऊंचे-ऊंचे ढेर लगाकर मिट्टी डंप कर रखी थी। एसडीएम ने खनन निरीक्षक को इस मिट्टी को नीलाम कराने के निर्देश दिए हैं। तब तक यहां पुलिस को चौकसी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें