फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र: माता कात्यायनी की पूजा कर मांगी रोग-शोक से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/निधौली कलां। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन बृहस्पतिवार को माता कात्यायनी की पूजा कर भक्तों ने रोग-शोक से मुक्ति मांगी। शहर के देवी मंदिरों में जलाभिषेक और आरती करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर, ठंडी सड़क स्थित काली माता मंदिर, शांति नगर स्थित काली माता मंदिर, होली मोहल्ला स्थित मां शीतला देवी मंदिर में भक्तों ने सुबह के समय जलाभिषेक कर माथा टेका और मनौती मांगी। अधिकांश लोगों ने घरों में भी सुबह के वक्त हवन कर पूजा अर्चना की। शाम के समय मंदिरों में आरती और कीर्तन किए।
अलीगंज मार्ग पर महिलाओं ने मातारानी के कीर्तन का आयोजन किया। इसके साथ ही नवीन गल्ला मंडी में आढ़तियों ने भंडारे का आयोजन किया। निधौली कलां में उपवास रखने वाली महिलाओं द्वारा हर दिन की तरह विधि विधान से पूजन हवन किया गया। महिलाओं ने परिवार की समृद्धि, कल्याण, स्वस्थ रहने की भावना से पूजन किया। रात में दिव्य आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें