फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षा के दौरान आठ महाविद्यालयों में बंद मिले सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
जलेसर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत स्व - फोटो : टूंडला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भाग लेते श्रद्धालु संगठन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के पहले ही दिन परीक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई। मंगलवार को जिले के आठ महाविद्यालयों में निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इससे परीक्षा की पारदर्शिता और नकलविहीन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित महाविद्यालयों को चेतावनी जारी की है। निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय में कैमरे चालू नहीं किए गए तो परीक्षा केंद्रों को डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिन महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले उनमें डॉ. आरकेएस शिक्षण संस्थान खिरिया धुमरी, जनता महाविद्यालय कैल्ठा अलीगंज, पीआर राजपूत महाविद्यालय सराय अगहत, सारा सिंह डिग्री कॉलेज बिल्सड़ रोड अलीगंज, शिवसुमन महिला महाविद्यालय शिव नगर अलीगंज, श्री राम सरन महाविद्यालय राय अलीगंज, श्री भगवान शिव पीजी कॉलेज उम्मेदपुर और चौधरी बदन सिंह शांति देवी कन्या महाविद्यालय मिलावली शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक अलीगंज क्षेत्र के महाविद्यालय शामिल है। गौरतलब है कि अलीगंज क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र में शुमार है।
विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। ऐसे में कैमरों का बंद मिलना परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़े कर रहा है। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संबंधी नियमों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



जनता पीजी कॉलेज परसोंन में 430 में से 369 ने दी परीक्षा
जनता पीजी कॉलेज परसोंन में तीन पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि पहली पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 71 परीक्षार्थियों में से 61 उपस्थित रहे और 10 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में संस्कृत विषय के सभी 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के ज्यूरिसप्रूडेंस विषय की परीक्षा में 430 में से 369 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 61 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय नोडल केंद्र भी है। इससे 18 अन्य परीक्षा केंद्र संबद्ध हैं। यहां प्रश्नपत्रों का वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन किया जाता है। परीक्षा के दौरान डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विनोद कुमार पाल, डॉ. मनोज कुमार तोमर, डॉ. गुलशन कुमार, डॉ. महेंद्र पाल और डॉ. अमर सिंह पाल आदि रहे।


जलेसर में 11 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर में भी तीनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। प्राचार्य डॉ. ओंकार सिंह ने बताया कि पहली पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी विषय में 71 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 67 उपस्थित और चार अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर संस्कृत विषय की परीक्षा में 16 में से 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में बीए पांचवें सेमेस्टर हिंदी विषय में 90 में से 87 उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि 25 नवंबर से बीएड की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात करने के लिए सहयोग लिया जाएगा।

जिन परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। वहां सभी केंद्र प्रभारी को चेतावनी जारी की है कि अगली परीक्षा में अगर सीसीटीवी कैमरे बंद मिलते हैं तो केंद्र को डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी। - धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, विश्वविद्यालय

जलेसर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत स्व- फोटो : टूंडला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भाग लेते श्रद्धालु संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें