सवर्ण समाज सर्व समाज सेवा संस्थान ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग की गई।
संयोजक अजीत सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज में काफी संख्या में लोग आर्थिक रूप से कमजोर है। वे गरीब तथा लाचार अवस्था में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। धन के अभाव में उनके बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। जातिगत आरक्षण के चलते समाज में बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है। संस्थान ने इस संबंध में प्रदेश भर में जनजागरण अभियान भी चलाया। आर्थिक आधार पर सवर्ण समाज के गरीब लोगों को भी आरक्षण के दायरे में लाया जाए। इससे सर्वण समाज के गरीब लोगों का उत्थान हो सके। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में सवर्ण समाज के गरीब लोगों के सामने अपना जीवन यापन करना गंभीर चुनौती बन जाएगा।
इस दौरान उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह सोलंकी, मोहित सिंह, लोकपाल सिंह, संतोष सिंह, रामपाल पुजारी आदि मौजूद रहे।