फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील पहुंचाएगी जेल: थाने में कोतवाल की टोपी लगाकर रंगबाजी का बनाया वीडियो, अब नेताजी के नाती को ढूंढ रही पुलिस

Sun, 17 Sep 2023 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक युवक को रील बनाना भारी पड़ गया। थाने में कोतवाल की टोपी लगाकर रंगबाजी का वीडियो बनाया। अब पुलिस नेताजी के नाती को ढूंढ रही है। 
विज्ञापन
रील पहुंचाएगी जेल: थाने में कोतवाल की टोपी लगाकर रंगबाजी का बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में थाने के कार्यालय में बैठकर कोतवाल की टोपी लगाकर युवक ने रील बनाई। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो सामने आया तो पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया। शनिवार की देर शाम कोतवाल ने दो लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला राजा का रामपुर थाने का है। कोतवाल सुरेंद्र सिंह पांडेय के टोपी (पी कैप) कार्यालय की मेज पर रखी थी। इसे लगाकर एक युवक ने वीडियो बनाया। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जिया। देखते ही देखते ही यह वायरल हो गया। इस पर अधिकारियों की नजर पड़ी तो कार्रवाई के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: शराबी पति की अकल ठिकाने लगाने के लिए पत्नी ने किया ऐसा काम...उसे करना पड़ा तौबा; तब जाकर मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने आरोपी अर्जुन सिंह राठौर निवासी राजा का रामपुर और रिषभ चौहान निवासी कनेसर, थाना पटियाली, जिला कासगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 15 सितंबर को कोतवाल की टोपी लगाकर इन लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल की। इसको सोशल मीडिया पर देखा गया तब जानकारी हो सकी। इसके बाद फोटो की पहचान कराई तो दोनों युवकों के नाम सामने आए। अर्जुन पूर्व चेयरमैन का नाती बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें