फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और यौन शोषण का केस

Thu, 01 May 2025 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिछले साल 5 मार्च को उसका विवाह हुआ था। इसमें लगभग 40 लाख रुपये का खर्च हुआ था। इसके बावजूद विवाह के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। देवर ने अकेला पाकर यौन उत्पीड़न किया और जान से मारने की धमकी दी।
पति भी ससुराल वालों को समर्थन करते हैं। गर्भावस्था के दौरान सबने मिलकर पीटा, जिससे गर्भपता हो गया। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें