फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जनपद न्यायाधीश ने श्रमिकों को बताए उनके अधिकार

Thu, 01 May 2025 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जवाहर तापीय परियोजना में श्रमिकों को जानकारी देते जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द। - फोटो : जवाहर तापीय परियोजना में श्रमिकों को जानकारी देते जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द।
विज्ञापन
एटा। जवाहर विद्युत तापीय परियोजना मलावन में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद्र ने श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शुभारंभ करने के बाद जनपद न्यायाधीश अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के महत्व और इसको मनाए जाने के जानकारी दी। श्रमिकों के लिए सरकारी योजनाएं, उनसे संबधित कानून और नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया। एडीजे कमालुद्दीन ने कार्यस्थल पर होने दुर्घटना से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कर्मकार प्रतिकर अधिनियम, मजदूरी भुगतान अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम आदि विषयों पर चर्चा की।
डॉ. रिचा यादव ने कहा कि श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहें, ताकि उनका कोई शोषण न कर सके। हमेशा जानकारी के अभाव में शाेषण होता है। श्रम परिवर्तन अधिकारी राज बाबू, पीडी अजय कुमार, रविशंकर राजीव, मुख्य अभियंता प्रेमधवन एवं अमिताभ आनंद, अधिवक्ता योगेश कुमार सक्सेना, शुभम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें