मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता घायल कार चालक का उपचार। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। सराय रजपुरा गांव के पास सोमवार की देर शाम ऑटो और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहांं उपचार चल रहा है।
गांव हरसनियां थाना बेवर जिला मैनपुरी निवासी सुभाष ने बताया कि सोमवार शाम को चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में बागवाला थाना क्षेत्र में अलीगंज मार्ग पर गांव सराय रजपुरा के पास सामने से आ रहे एक ऑटो से कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां उपचार चल रहा है।
थाना सकीट के गांव करमपुर निवासी 55 वर्षीय किसान देवेंद्र ने बताया कि सोमवार की देर शाम 9 वर्षीय नाती आशू के साथ कस्बा सकीट से बाजार कर घर लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में गांव के पास ही दूसरी बाइक से टकराकर दोनों घायल हो गए। इसी थाना क्षेत्र के गांव नैनपुर निवासी मोहित ने बताया कि वह अपने दोस्त नीरज के साथ जिला मुख्यालय से गांव लौट रहा था।
तभी रात के लगभग 9:30 बजे गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसकी वजह से दोनों घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भिजवाया, यहां उपचार चल रहा है।