फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेम प्रसंग में एक ही गांव के छात्र व छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 06 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
छात्र-छात्रा की मौत के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करती मिरहची थाना पुलिस। संवाद
विज्ञापन
एटा। एक गांव निवासी छात्र व छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया है।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे 12वीं के छात्र ने घर के अंदर कमरे में जाकर कुंडी बंद कर ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजन को चिंता हुई। इसी बीच घर की एक महिला ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर महिला की आंखें फंटी रह गईं और चीख निकल गई।
पंखे के कुंडे पर फंदे से छात्र लटक रहा था। परिजन ने दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। चिकित्सक को बताया कि छात्र छत से गिर गया है। यहां चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन घर ले गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब पड़ोस में रहने वाली 11वीं की छात्रा को मिली तो उसने भी फंदा लगा लिया। उसके परिजन भी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उसको लाए। यहां चिकित्सक ने उसको भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराए बिना परिजन घर ले गए।
थाना प्रभारी मिरहची नीतू वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम-प्रसंग का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य जानकारी हो पाएगी। फिलहाल गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें