फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैमरे मिले बंद, तीन केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी

Mon, 04 Mar 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा चल रही है। नकल विहीन कराने के लिए जीआईसी में बने मॉनीटरिंग कक्ष से केंद्रों की निगरानी की जा रही है। सोमवार को तीन केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इस पर डीआईओएस ने तीनों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया कि सोमवार को मॉनीटरिंग कक्ष से केंद्रों की निगरानी की गई। इस दौरान बदन सिंह इंटर कॉलेज सकीट, एफएस इंटर कॉलेज जलेसर, एलपीएसएच इंटर कॉलेज अचलपुर के कैमरे बंद मिले। इस पर तीनों केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है। केंद्रों की निगरानी जिला स्तर सहित प्रयागराज में बने कंट्रोल रूम से भी की जा रही है। जिले में हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक कक्ष में बैठाई जाएं छात्राएं
सोमवार को डीआईओएस राजा का रामपुर बीडीआरएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की पाली में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वहां छात्राएं कुछ ही कमरों में बैठी थी। अन्य कमरों में छात्राएं नहीं थीं। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को सभी कमरों में मानक के अनुसार छात्राओं को बैठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें