फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किराने की दुकान से सामान समेत कैमरे चोरी

Tue, 28 Jan 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। कस्बा के मोहल्ला शेखपुरा में चोरों ने सोमवार रात किराना की दुकान को निशाना बनाया। यहां से करीब एक लाख रुपये की नकदी व सामान के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शेखपुरा में विनोद कुमार की किराने की दुकान है। उन्होंने बताया कि करीब सवा लाख की नकदी और सामान चोरी हुआ है। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए। हालांकि मौके पर मिली कैमरे की डीवीआर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। बताते चलें कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार होती जा रही हैं लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। 17 नवंबर 2024 को बाजार में मदन गुप्ता ज्वैलर्स के यहां लाखों की चोरी हुई थी। दो माह से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही है।
ऐसे ही नगर के शीतला देवी मंदिर से 25 किलो का घंटा अज्ञात चोरों द्वारा 23 सितंबर 2024 को चोरी कर लिया गया थ। क्षेत्र के अनेको मंदिरों से घंटे, दानपात्र से नकदी आदि की चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस किसी भी घटना का सुराग लगाने व खुलासा करने में नाकाम रही है। थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें