फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा महोत्सव में झूले पर तैनात महिलाकर्मी को पीटा

Tue, 28 Jan 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में अराजकता हावी है। पुलिस का खौफ न के बराबर रह गया है। झूलों पर तैनात महिला कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड पर स्थित सैनिक पड़ाव में एटा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 9 जनवरी से शुरू हुआ यह महोत्सव 10 फरवरी तक चलेगा। प्रतिदिन यहां शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोग मेला देखने पहुंच रहे हैं। शहर के लोग शाम से देर रात तक महोत्सव का आनंद लेते हैं। पुलिस की लापरवाही के चलते लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आ रहे हैं।
एक झूले वाले ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसके यहां एक महिलाकर्मी तैनात है। 25 जनवरी की शाम को कुछ युवक जाकर उससे बद्तमीजी करने लगे। विरोध करने पर उसको जमीन पर पटक कर आरोपियों ने पीटा। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस पहुंची और एक आरोपी को पकड़ पाई। कुछ देर बाद ही मामला रफा-दफा कर उसे छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें