फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख किमी चलाने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहीं बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस में धक्का लगाती सवारी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। उप्र परिवहन निगम की 32 बसें ऐसी हैं जो 11 लाख किमी से अधिक चल चुकी हैं। इसके बावजूद भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि निगम का नियम है कि 11 लाख चलने वाली बस को नीलाम किया जाएगा। ऐसी बसों को सड़कों पर नहीं दौड़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

उप्र राज्य परिवहन निगम की नियमावली है कि दस साल पूर्ण या 11 लाख किलोमीटर बस चल जाए तो उसे निलामी की श्रेणी में कर दिया जाता है। माना जाता है कि यह बस सड़क पर चलने के योग्य नहीं हैं लेकिन जिले में 32 बसें ऐसी हैं जो 11 लाख किमी से अधिक चल चुकी हैं। इसके बाद भी दिल्ली सहित अन्य मार्गों पर दौड़ रहीं हैं। 32 बसाें में आठ बसें 13 लाख से ऊपर चल चुकी हैं। दो बसें तो 15 लाख किलोमीटर से ऊपर चल चुकी हैं। इसके बाद भी इन बसों को अधिकारी सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।
यात्रियों का लगाना पड़ता धक्का
डिपो की बसों का हाल यह है कि पूरी तरह से बस ठीक न होने के बावजूद सड़कों पर निकाल दिया जाता है। बृहस्पतिवार को एक बस दिल्ली जाने के लिए वर्कशॉप से रोडवेज बस स्टैंड पर आ गई। यात्री बस में बैठ गए लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। इस पर यात्रियों ने धक्का लगाकर बस को स्टार्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें