फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाजार में पहुंचा बुलडोजर, विरोध में उतरे विधायक, हंगामा

Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध करते विधायक सत्यपाल सिंह राठौर।  - फोटो : अलीगंज में अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध करते विधायक सत्यपाल सिंह राठौर।
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे में साप्ताहिक बंदी के दिन मंगलवार को प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया। पुलिस फोर्स, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही बुलडोजर को देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अभियान में अतिक्रमणकारियों से 7000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। खबर मिलने पर शाम के समय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर पहुंचे और विरोध जताया। पालिका क्षेत्र के बाहर कार्रवाई बताकर अधिकारियों को खूब सुनाईं। लोग हंगामा करने लगे, जिसके बाद अभियान बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के बाजारों में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति रहती है। गांधी मूर्ति चौक पर हर समय जाम रहने से कई घंटे तक वाहन फंसे रहते हैं। इस विकराल समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार अरविंद गौतम एवं हिमांशु पांडेय, ईओ नगर पालिका कृष्ण प्रताप सरल, कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह पुलिस फोर्स और पालिका के कर्मचारियों के साथ बुलडोजर लेकर बाजार में पहुंचे। बंदी में खोले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 7000 रुपये का जुर्माना वसूला। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और फड़ वालों को जमकर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी।
शाम के समय क्षेत्रीय विधायक लोगों की शिकायत पर पहुंच गए। तहसीलदार व अन्य अधिकारियों से सीधे कहा कि जहां जाम लगता है और अतिक्रमण है, वहां कार्रवाई क्यों नहीं करते हो? यहां गरीबों को परेशान किया जा रहा है। यह इलाका पालिका क्षेत्र से बाहर है तो कार्रवाई कैसे की? कार्रवाई से पहले किसी को नोटिस भी नहीं दिए गए। विधायक का साथ मिलने पर स्थानीय दुकानदार व अन्य लोग भी जोश में आ गए और अधिकारियों का विरोध करने लगे। हंगामा होते देख अभियान को बंद कर अधिकारी व कर्मचारी चले गए।
विज्ञापन

वर्जन
नगर के जाम वाले स्थानों पर कार्रवाई नहीं होती है। पालिका क्षेत्र की सीमा से बाहर यह कार्रवाई की गई है। गरीबों का उत्पीड़न किया गया है, उनके साथ अभद्रता और सामान की तोड़फोड़ की गई। यह गलत कार्य जिसने किया है, उस पर जिलाधिकारी से बात कर कार्रवाई कराएंगे। - सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें