एटा महोत्सव में पंजाबी गायक जस्सी गिल अपनी प्रस्तुति देते हुए
- फोटो : एटा महोत्सव में पंजाबी गायक जस्सी गिल अपनी प्रस्तुति देते हुए
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में सोमवार रात जस्सी गिल, बब्बल रॉय के पंजाबी गानों की बीट ने लोगों दीवाना बना दिया। युवक और युवतियां गानों की धुन पर नाचते नजर आए। ‘ओहो डेडी जी दे। केस उते करी जावे ऐश, साडा बापू जमींदार कित्थो लैके देवे कार गाना सुनते ही शोर करते हुए नाचने लगे।
एक बार पंजाबी नाइट का धमाल शुरू हुआ तो देर रात तक लोग झूमते रहे। सोनिए हीरिए तेरी याद आंदिए, ‘जेहदा बम सूट मार दूंगा बलिये, तेरा बापू है लादेन, बल्ले बल्ले गानों का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोला। लोग मोबाइल से वीडियो बनाते और सेल्फी लेते दिखे। पंजाबी डांस करते हुए ‘सुरमा काला’, ‘निकले करंट’ और ‘गिटार सिखदा’ गानों ने युवाओं को खूब नचाया।
जस्सी गिल नाइट के दौरान लगाए गए सांउड सिस्टम की आवाज और बेस इतना तेज था कि पंडाल में आगे पडे़ वीआईपी सोफे से लोग उठकर साइडों में खडे होकर प्रोग्राम देखते नजर आए। गायक बब्बल राय ने भी पंजाबी और हिंदी गाने गाकर लोगों को भांगड़ा करने पर पर मजबूर किया।
सुरक्षा चक्र तोड़ घुसे लोग
जस्सी गिल की एक झलक पाने लिए लोग शो के दौरान सुरक्षा चक्र तोड़कर घुस आए। जस्सी गिल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया।