फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट : नहीं खुल सका एटा को स्मार्ट सिटी बनाने का रास्ता

Tue, 23 Jul 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। केंद्र सरकार के बजट से लोगों को उम्मीद थी कि एटा शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया जाएगा। मगर बजट में इसका रास्ता नहीं खुला। इस बार भी शहरवासियों को निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित जलेसर और अलीगंज ऐसे नगर हैं जिनकी जनता को उम्मीद थी कि ढांचागत विकास के लिए कुछ न कुछ इस बजट में जरूर दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को पेश किए गए बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई जिससे इन शहरों का रास्ता स्मार्ट सिटी बनने के लिए खुल पाता। लोगों का कहना है कि मुख्यालय पर शहर का विस्तार तक नहीं हो पाया। हमको उम्मीद थी कि शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हो जाएगा तो ढांचागत विकास होगा और लोगों के लिए रोजगार के भी अवसर बनेंगे। मगर ऐसा नहीं हो पाया, जो निराशाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें